विजयपुर और झारखंड में मिली जीत पर बीना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह ,जमकर की आतिशबाजी
झारखंड और मध्यप्रदेश के विजयपुर में कांग्रेस को मिली जीत के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता सर्वोदय चौराहा पर एकत्रित हुए और आतिशबाजी की। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रभु सिंह ठाकुर ने विजयपुर की जीत को एक ऐतिहासिक जीत बताते हुए कहा यह जीत जनता की जीत है जो निर्णय आया वह वास्तव में स्वागत योग्य है। कांग्रेस से भारतीय जनता पार्टी में पहुंचे रामनिवास रावत को कांग्रेस पार्टी ने क्या नहीं दिया लेकिन जो पार्टी के साथ गद्दारी करते हैं उनके साथ ऐसा ही हश्र होता है।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, अजय प्रताप सिंह, पी पी नायक, शशि मोहन तिवारी,नेता प्रतिपक्ष प्रशांत राय, सतीश तिवारी, पार्षद अतीक खान,अशोक परिहार, निर्भय सिंह ठाकुर, हरि नारायण कुशवाहा, सुरेश तिवारी नाही,देवेंद्र कुशवाहा, प्रमोद राय,श्रीकांत पाल, विक्रांत गोलंदाज, लल्लू अहिरवार, भूपेंद्र सिंह राजपूत, देवेंद्र नायक,जतिन झा, के के पटेल , अशोक अहिरवार, बाबू सिंह परिहार, मोनू खान सहित अन्य लोग मौजूद थे।