Sagar - पार्किंग व्यवस्था को लेकर मकरोनिया के बड़े-बड़े शोरूम संकट में....
सागर के मकरोनिया स्थित 15 व्यवसायिक भवनों में स्थित शोरूम को नोटिस दिए हैं। इनके सामने पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण यह नोटिस दिए हैं। सभी से तीन दिन में भवन निर्माण अनुमति प्रस्तुत करने कहा है। शहर में परिवहन एवं पार्किंग व्यवस्था करने के मकरोनिया नगर पालिका सीएमओ पवन शर्मा ने रतनदीप साड़ी शोरूम झांसी रोड सहित 15 दुकानदारों को नोटिस भेजे हैं। नगर पालिका परिषद मकरोनिया कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार रतनदीप साडी शोरूम के साथ बीबा शोरूम, पैंटालून, फैशन क्लब, आईसीआईसीआई बैंक, तनिष्क, टाइटन, लैंस कार्ट, एक्सिस बैंक, मुथूट फाइनेंस, पडोसी साडी एम्पोरियम, बलेजा शोपिंग, यूनियन बैंक, सेंट्रल बैंक, हीरो सर्विस सेंटर शामिल हैं।
व्यावसायिक भवन में सही पार्किंग व्यवस्था न होने के संबंध में नोटिस दिया। नोटिस बताया गया कि व्यावसायिक संस्थानों द्वारा भवन में व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही है। इसमें मध्यप्रदेश भूमि विकास अधिनियम 2012 के अनुसार पार्किंग व्यवस्था नहीं की गई। इस अधिनियम के अनुसार निर्माण करते समय निर्धारित (एमओएस) न्यूनतम सीमांत खुला क्षेत्र अनुसार जगह छोड़कर भवन निर्माण किया जाना चाहिए। इन भवनों के निर्माण में निर्धारित न्यूनतम सीमांत खुला क्षेत्र भवन निर्माण के समय नहीं छोड़ा है। इनकी पार्किंग व्यवस्था स्पष्ट नहीं है। व्यावसायिक संस्थानों के पर भूमि विकास अधिनियम 2012 का उल्लंघन करने पर कार्रवाई के निर्देश दिए। सूचित किया गया कि व्यावसायिक भवन में पार्किंग व्यवस्था की जानकारी स्पष्ट करने के लिए भवन निर्माण अनुमति अगले 3 दिवस में कार्यालय में प्रस्तुत करें। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।