Sagar-नौरादेही की बाघिन राधा एक साल से लापता,भोपाल तक खलबली,जानिए सच्चाई | sagar tv news |
जिसको लेकर सागर से लेकर भोपाल तक हड़कंप मचा हुआ है. वाइल्डलाइफ में इंटरेस्ट रखने लोगों में भी इसको लेकर खूब बातें हो रही हैं. लेकिन हम आपको बता रहे है कि बाघिन राधा सही, सलामत, सुरक्षित, नौरादेही टाइगर रिजर्व में है. 5 महीने से एक ही टेरिटरी में है.
पिछले महीने अक्टूबर में टाइगर रिजर्व के ट्रैप कैमरे में ट्रेस भी हुई. जिसका फोटो भी हम आपको तारीख सहित दिखा रहे हैं. इतना ही नहीं कर्मचारियों के द्वारा रोज उसके पग मार्ग लिए जा रहे हैं. आज भी राधा के नाम से मशहूर बाघिन N1 के पग मार्क ड्यूटी स्टॉफ को मिले हैं.