Sagar-ऑटो से यात्रा करना हुआ महंगा,यूनियन ने बढ़ाया किराया,जानिए नया रेट | sagar tv news |
सागर जिले के खुरई में ऑटो यूनियन ने किराया बढ़ा दिया है जिसका भार यात्रियों के जेब पर पड़ेगा, ई-रिक्शा की संख्या बढ़ने से किराए की दरें निर्धारित नहीं रह गई थीं। सभी मन मुताबिक किराया ले रहे थे। ऐसे में ऑटो यूनियन में ई-रिक्शा को भी यूनियन में शामिल कर दूरी के अनुसार किराया बढ़ाने का निर्णय लिया। जिससे पेट्रोल, बिजली का खर्च निकाला जा सके।
किराए में वृद्धि कुछ स्थान पर 10 रुपए प्रति सवारी तो कहीं पांच रुपए प्रति सवारी की गई है लेकिन ऑटो में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ, स्कूली ऑटो का निर्णय तीन माह बाद सत्र समापन पर होगा। वहीं आम सवारियों को कम बैठाने की बात कही लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के ऑटो चालक इसमें शामिल न होने से ओवरलोड ऑटो की समस्या नहीं हो पाई है। वह ऑटो में अभी भी 20 से 22 सवारियां बैठा रहे हैं। स्कूली बच्चों को लटकाकर भी ले जा रहे हैं। प्रशासन मौन बना हुआ है।
जिसमें रेलवे स्टेशन से परसा चौराहे 10 रुपए, झंडा चौक 15 रुपए, बड़ी मस्जिद 20 रुपए, सरकारी सिविल अस्पताल 30 रुपए, आवास कॉलोनी एक से अधिक होने पर 30 रुपए सवारी, सिंगल सवारी 50 रुपए, सागर नाका 20 रुपए, पठार 20 रुपए किराया लगेगा।
नवोदय स्कूल सिंगल सवारी 50 रुपए, एक से अधिक सवारी होने पर 20 रुपए प्रति सवारी, ग्रामीण थाना 20 रुपए, डिग्री कॉलेज विद्यार्थी छात्राएं 10 रुपए, अन्य के लिए 20 रुपए, जगदीशपुरा, केके पैलेस, ऑडिटोरियम सिंगल सवारी हैं