Sagar-पेड़ फाड़कर निकले शिवलिंग,चमत्कार मान पूजन करने उमड़ रही भीड़ | sagar tv news |

 

सागर शहर से 45 किमी दूर जलंधर गांव में सौ साल पुराने बरगद के पेड़ का तना दो भागों में बंट गया। जड़ों को हटाने के लिए खुदाई की तो उसमें वर्षों पुराने छोटे बड़े आकार के आठ शिवलिंग निकले हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव में कई साल पुराना खेर माता का चबूतरा है, जहां ये शवलिंग पेड़ की जड़ों के नीचे दबे मिले हैं। पूरा गांव भोलेनाथ के जयकारों से गूंज रहा है और दर्शन करने के लिए लोगों का हुजूम लगा है।

 

 

ग्रामीण रामनरेश, इंद्राज यादव, हर प्रसाद पटेल ने बताया कि गांव में सैकड़ों वर्ष पुराना बरगद का पेड़ लगा था, जिसके नीचे खैर माता का चबूतरा बना है, जहां बरगद के पेड़ की जड़ों में शिवलिंग निकले हैं। रनवीर राव साहब ने बताया कि पिछले महीने इस जगह पर पं. बिपिन विहारी शास्त्री की कथा का आयोजन हुआ था, उस के बाद भंडारे के दिन सौ साल से ज्यादा पुराना बरगद का पेड़ अचानक टूटकर दो भागों में बंट गया, लेकिन उस समय किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

 

 

इसकी जानकारी पुलिस के लिए भी दी गई है। क्योंकि बड़ी संख्या में लोग दर्शन करने पहुंच रहे हैं, सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पेड़ का हटाया जाना जरूरी है। डॉ. हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय पुरातत्व विभाग के प्रो. नागेश दुबे ने बताया कि यह शिवलिंग पूर्व मध्यकाल का हो सकता है, लगभग 11 - 12 शताब्दी ईस्वी में बना प्रतीत होता है।

 

 


By - sagar tv news
04-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.