कांग्रेस नेत्री ज्योति पटेल के मामले में पूर्व सीएम की एंट्री, इस अफसर की बढ़ेगी मुश्किलें
कांग्रेस नेत्री ज्योति पटेल के मामले में पूर्व सीएम की एंट्री, इस अफसर की बढ़ेगी मुश्किलें
सागर जिले में जिला पंचायत सदस्य ज्योति पटेल और जिला पंचायत सीईओ विवेक केवी के बीच हुए विवाद का मामला तूल पकड़ता जा रहा है... पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर सीईओ विवेक केवी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है...
दरअसल बीते दिनों जिला पंचायत सदस्य ज्योति पटेल ने आरोप लगाया था कि सीईओ विवेक केवी जनप्रतिनिधियों की बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं... उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया था... जिसमें वह सीईओ से मिलना चाहती थीं... लेकिन सीईओ ने उनके लिए अभद्रता से अपने कार्यालय के दरवाजे बंद करवा दिए थे... यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था... जिसको लेकर स्थानीय लोगों में अभी भी गहरा आक्रोश फैला हुआ है...
अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है... उन्होंने पत्र में सीईओ विवेक केवी के व्यवहार की निंदा करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है... सिंह ने जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार के व्यवहार को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताया है... उन्होने लिखा है कि 27 नवंबर को पुनः अवगत कराने उनके कार्यालय पहुंचने पर उनके द्वारा अभ्रदता की गई... मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने कार्यालय से निकलने को कहा...
उन्होंने कार्यालय में अपने चैंबर के सामने चर्चा करने की जगह अभ्रद व्यवहार कर दरवाजा बंद कर लिया और अपने अधीन काम करने वाले कर्मचारी को दरवाजा नहीं खोलने के निर्देश दिए... ये एक जनप्रतिनिधि को अपमानित करने का कृत्य है... एक अधिकारी की अनुशासनहीनता से प्रदेश की नौकरशाही की छवि खराब हो रही है...
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के हस्तक्षेप के बाद उम्मीद है कि कांग्रेस के नेताओं का भी हौसला बढेगा... कि इस तरह के मामलों मे भी पार्टी के बड़े नेता उनके साथ हैं...