बुजुर्ग महिला और युवक में कहासुनी और युवक ने कर दी बड़ी अनहोनी फिर....
बुजुर्ग महिला और युवक में कहासुनी और युवक ने कर दी बड़ी अनहोनी फिर....
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने साधारण गाली गलौज करने पर एक बुजुर्ग महिला की पत्थर पटककर युवक की जान ले ली। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रोहित परतेती ने पूछताछ में बताया कि वह जिसे भी गाली देता है, उसे मार देता है। घटना 18 नवंबर 2024 को हुई थी, जब बुजुर्ग महिला सुन्दर बाई सराठी अपने घर से कहीं चली गई थीं। अगले दिन सुबह 5 बजे वह बर्डे की होटल के सामने परतला में घायल अवस्था में पड़ी मिलीं। पुलिस ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज की मदद से की और उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। छिन्दवाडा पुलिस अधीक्षक अजय पांडे के निर्देशन पर एक टीम गठित की गई। दिनांक 02 दिसम्बर को ग्राम गांगीवाडा के कृष्णकुमार सूर्यवंशी द्वारा रोहित पिता रमेश परतेती निवासी गांगीवाडा के द्वारा साधारण गाली गलीच करने पर मारपीट करना बताया गया, जो रोहित को तलब कर पूछताछ की गई रोहित ने बताया की जो भी मुझे गाली गलौच करता है मैं उसे मारता हूँ। रोहित परतेती से दिनांक 19 नवंबर 24 को बर्डे होटल के सामने हुई घटना के संबंध में पूछताछ करने पर।
बताया की छिन्दवाडा तरफ से आते समय रात को एक बूढी महिला मुझे गाली दे रही थी तो उसे भी पत्थर से मारा था। प्रकरण में टीम द्वारा घटना स्थल में लगे सीसीटीव्ही. फुटेज तथा परासिया रोड में लगे अन्य सीसीटीव्ही कैमरे चैक करने पर भी उक्त आरोपी की पहचान रोहित परतेती के रुप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया ।