भाजपा की गुटबाजी सड़कों पर,पार्षद ने लगाया जाम,पुलिस ने संभाला मोर्चा | sagar tv news |
सागर भाजपा में चल रही अंत: कलह अब खुलकर सड़को पर आ चुकी है... अब पार्टी के छोटे कार्यकर्ता भी अपने ही नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं... ताजा मामला मढ़िया विट्ठल नगर वार्ड का है जहां एक भूमि पूजन के दौरान बखेड़ा खड़ा हो गया... वार्ड के पार्षद देवेंद्र अहिरवार ने महापौर प्रतिनिधी समेत अन्य लोगों पर आरोप लगाया है... कि उन्हें भूमि पूजन के बारे में जानकारी नहीं दी गई और जब उन्होने भूमि पूजन के बारे में जानने की कोशिश की तो उनसे जातिसूचक शब्द बोले गए....
जिसके बाद आक्रोशित पार्षद ने वार्डवासियों के साथ भगवान गंज तिराहे पर धरना दे दिया... और नारेबाजी करने लगे... धरने के दौरान वार्डवासियों ने काफी हुड़दंग भी किया... वहीं पार्षद ने पारस बिल्डर्स समेत महापौर प्रतिनिधी सुशील तिवारी और अन्य लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं...
बाईट देवेंद्र अहिरवार, पार्षद
हालांकि पुलिस की समझाइस के बाद लगभग एक घंटे बाद धरने को खत्म कर दिया गया... दरअसल करीब डेढ़ महिने पहले मढ़िया विट्ठल नगर वार्ड में शमशान घाट के निर्माण के लिए करीब ९० लाख रूपए की राशि आवंटित की गई थी... जिसका शनिवार को महापौर संगीता तिवारी समेत प्रतिनिधी सुशील तिवारी, रिशांक तिवारी... ठेकेदार समेत अन्य वार्डों के आधा दर्जन पार्षदों के द्वारा भूमिपूजन कराया जा रहा था... तभी पूर घटनाक्रम हुआ...
हालांकि जब इस बारे में रिशांक तिवारी से बात की गई तो उन्होने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि शमशान घाट तो हर किसी के लिए होता है... उसी का भूमि पूजन आज किया गया है... और जिस तरह कि बातें कहीं जा रहीं हैं.. वैसा न पहले कभी हुआ है ना आगे कभी कुछ होगा...
वहीं ठेकेदार का कहना है कि पार्षद देवेंद्र अहिरवार शमशान घाट का काम नहीं होने दे रहे हैं... उन्होने यह भी आरोप लगाया कि पार्षद का कहना है कि अगर शमशान घाट का काम लगाया जाता है तो बिल्डिंग सामग्री चोरी भी हो सकती है... इस मामले में हम पहले ही एसपी को एक आवेदन दे चुके हैं... वहीं पुलिस ने इस मामले में संज्ञान ले लिया है...