Sagar-शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिए ये महत्वपूर्ण संदेश बोले शिक्षक गलती न करें अनुशासन में रहे

 

Sagar-शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने दिए ये महत्वपूर्ण संदेश बोले शिक्षक गलती न करें अनुशासन में रहे

 

 

 


मध्यप्रदेश के सागर जिले में आयोजित विधायक खेल महोत्सव के समापन अवसर पर परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक की एक गलती पूरी पीढ़ी को बर्बाद कर सकती है, इसलिए शिक्षक अनुशासन में रहें और अपने शैक्षणिक कार्यों को पूरी निष्ठा से करें। उन्होंने कहा कि सीएम राइज स्कूलों की संख्या को दोगुना किया जाएगा, जिससे प्रदेश के दूरस्थ ग्रामों के बच्चों को भी अच्छी शिक्षा मिल सके।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा शिक्षा व्यवस्था को ऑनलाइन करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं

 

 

 

उन्होंने कहा कि सीएम राइज विद्यालयों की संख्या को दोगुना किया जाएगा जिससे कि प्रदेश के दूरस्थ ग्रामों के बच्चों को भी अच्छी से अच्छी शिक्षा मिल सके। कोई भी आयोजन बड़ी चुनौती होती हैं किंतु जब आयोजन शांतिपूर्ण रूप से संपन्न होती है तब वह सफलता कहलाती है और यह इतना बड़ा आयोजन जिसमें छोटे-छोटे 5000 से अधिक बच्चों ने भाग लिया और वह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इसके लिए हम विधायक प्रदीप लारिया को धन्यवाद देते हैं और बधाई देते हैं। बच्चे भारत का भविष्य है

 

 

 

 

जब हम 2047 में भारत की स्वतंत्रता की वर्षगांठ मना रहे होंगे उस समय यह बच्चे राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे होंगे। विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सागर जिले के विकास के लिए निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं, आने वाली समय में सागर विकसित जिला की श्रेणी में होगा। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह स्कूल शिक्षा एवं ट्रांसपोर्ट में लगातार कार्य कर रहे हैं। विधायक प्रदीप लारिया ने कहा कि कोई भी खिलाड़ी हारने से निराश न हो क्योंकि जब खिलाड़ी हारता है तो उसके मन में वह जिज्ञासा पैदा होना चाहिए और संकल्प के साथ दोगुनी मेहनत एवं लगन से उसको खेलना चाहिए जिससे उसे सफलता मिल सके।

 

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि आज इतना बड़ा आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है इसके लिए सभी बच्चों को एवं खेल महोत्सव में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष इससे और भव्य खेल महोत्सव आयोजित होगा। जनप्रतिनिधि विकास के साथ-साथ खेल के लिए भी आगे आकर इस प्रकार के खेल महोत्सव कराएं जिससे की सभी आगे बढ़ सके। खेल महोत्सव में स्कूली छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अतिथियों द्वारा खेल महोत्सव में विजय पाने पर पुरस्कार वितरण किए गए।

 

 

 

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत में प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाड़ियों द्वारा फील्ड मार्शल रविंद्र के मार्गदर्शन में एवं सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल के बैंड के साथ आकर्षक मार्च पास्ट किया गया जिसकी सलामी अतिथियों द्वारा ली गई। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह, नरयावली विधायक प्रदीप लारिया, सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी स्कूल के बच्चे, प्राचार्य, शिक्षक एवं खिलाड़ी मौजूद थे।


By - sagar tv news
08-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.