सागर-स्लीपर कोच में बैठने को लेकर हुई कहासुनी तीन बार खीची गई चैन, यात्री हुए परेशान
सागर जिले के खुरई रेलवे स्टेशन पर जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीपन जाने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय से 50 मिनिट देरी से खुरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं. एक पर पहुंचीं। कोच नं. एस-4 पर लोअर बर्थ में बैठे व्यक्ति ने मिडिल और लोअर बर्थ पर बैठे यात्रियों से अपनी अपनी सीट पर बैठने को कहा, इसी बात पर विवाद हो गया । मौके पर आरपी एफ का स्टाॅॅफ भी पहुंच गया। विवाद के बीच में करीब तीन बार चैन पुलिंग भी हुई। ट्रेन को मालगाड़ी स्टेशन पर लाया गया और मामला शांत कराया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 6 मिनिट तक खड़ी रही।
खुरई रेलवे स्टेशन पर मौजूद आरपीएफ स्टाफ ने घटना की जानकारी तत्काल मालखेड़ी आरपीएफ स्टाफ को दे दी थी। यहां ट्रेन पहुंचने के पहले ही आरपीएफ जवान तैयार हो गए। ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचने पर आरपीएफ का स्टाफ भी कोच में पहुंच गया। लोअर सीट पर यात्रा कर रहे यात्री को समझाया कि मिडिल बर्थ खोलने का समय निश्चित है। इसलिए अभी मिडिल बर्थ के यात्रियों को बैठने दिया जाए। जब सोने का समय होगा तभी मिडिल सीट खोली जाएगी। मिडिल सीट पर यात्रा करने वाले यात्री के साथ बच्चे भी थे इस कारण से परेशानी हो रही थी। मामला शांत होने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन यहां 12 मिनिट तक खड़ी रही।