एक हजार से ज्यादा अवैध बुलेट साइलेंसरों को बुलडोजर से रौंदा गया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
एक हजार से ज्यादा अवैध बुलेट साइलेंसरों को बुलडोजर से रौं-दा गया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई:
एमपी के इंदौर की यातायात पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हजार से ज्यादा कान फाड़ू बुलेट साइलेंसरों को बुलडोजर से रौंद दिया। ये साइलेंसर शहर में यातायात पुलिस द्वारा चलाई गई मुहिम के तहत जब्त किए गए थे।पुलिस ने मुहिम चलाकर बुलेट से पटाखों और रिवाल्वर की गोली जैसा साउंड निकालने वाले बुलेट के साइलेंसरों को जब्त करते हुए बाइक सवारों पर हजारों रुपए का चालान भी किया था।
इसके बाद पुलिस ने इन साइलेंसरों को बुलडोजर से रौंद दिया। इस कार्रवाई के दौरान यातायात विभाग के डीसीपी एडिशनल डीसीपी और एसीपी सहित यातयात थाना प्रभारी भी मौजूद रहे। महिला पुलिसकर्मियों ने खुद बुलडोजर चलाकर इन साइलेंसरों को नष्ट किया। इससे पहले भी इंदौर यातायात पुलिस ने नवंबर में साढ़े तीन सौ साइलेंसर पर बुलडोजर चलाया था।