ट्रक ड्राइवर ने बस को किया ओवरटेक, और फिर बस में सवार 27 यात्री पहुँच गए अस्पताल
ट्रक ड्राइवर ने बस को किया ओवरटेक, और फिर बस में सवार 27 यात्री पहुँच गए अस्पताल
बुधवार की सुबह तेज रफ्तार में ओवरटेक के करने के चक्कर में एक बस को भीषड़ टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी की बस सीधा सड़क के किनारे खेत में घुस गई. टक्कर के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. बस में 40 यात्री सवार थे. जिनमें से २७ लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. हादसा विदिशा के इमलिया-ढोलखेड़ी के बीच हुआ. हादसे में घायल हुए यात्रियों को को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है. हादसे की जानकारी लगते ही एसडीएम सतीश शर्मा, सीएमएचओ सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना.
हादसे में बस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हाे गया है. बस के कंडेक्टर प्रदीप लोधी ने बताया कि बस भोपाल से विदिशा आ रही थी. इस दौरान सड़क हादसा हो गया. ट्रक ड्राइवर ने ओवरटेक करने के दौरान बस को टक्कर मार दी. वहीं कोठीचार कला निवासी सचिन ने बताया कि वह सुबह बस में बैठा था. तीन-चार किलोमीटर चलने पर बस से ट्रक टकरा गया और बस खेत में चली गई. वहीं यात्री ध्रुव रघुवंशी ने बताया कि वह कोठीचार से विदिशा आ रहा था, बस में लगभग 15 छात्र कॉलेज जाने के लिए बैठे थे.
एसडीएम क्षितिज शर्मा ने बताया कि इमलिया और ढोलखेड़ी के बीच बस और ट्रक की टक्कर हो गई। ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ है. इसमें कई यात्री घायल हुए है. गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई. 16 यात्रियों को मेडिकल कॉलेज और 11 यात्रियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई है.