Sagar- केंद्रीय विद्यालय सागर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया
Sagar- केंद्रीय विद्यालय सागर में वार्षिक खेल दिवस का आयोजन, विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 सागर में वार्षिक खेल दिवस एवं पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय ने मशाल प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिक खेल दिवस के दौरान रस्साकशी, रिले रेस, एरोबिक्स आदि खेलों का आयोजन किया गया।
इसके अलावा, विद्यालय में पूरे वर्ष चलने वाली फुटबॉल, क्रिकेट, कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़ आदि अनेक खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्वर्ण रजत एवं कांस्य पदक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। प्राचार्य धर्मेंद्र भारद्वाज ने बताया है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, अतएव खेल हमारे जीवन के लिए अत्यावश्यक हैं। यह आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के संपूर्ण विकास हेतु अध्ययन के साथ-साथ खेलों का आयोजन करने के उद्देश्य से किया गया है।