Sagar- फ्लैट में अचेत मिले अधिकारी, ठंड में हृदयगति रुकने की आशंका !
Sagar- फ्लैट में अचेत मिले अधिकारी, ठंड में हृदयगति रुकने की आशंका !
ढाई महीने बाद होने वाली बेटी की शादी के लिए पिता छोटी-छोटी जरूरते पूरी करने में लगे थे, ड्यूटी करने के बाद रात में फोन पर पत्नी से इसी सिलसिले में बात हुई थी लेकिन सुबह ऐसी खबर मिली की पत्नी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। मामला सागर जिले के खुरई का है, जहां महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी विजय सिंह कोरी अपने ही फ्लैट में गुरुवार को अचेत अवस्था में कर्मचारियों को मिले उन्हें सिविल अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दरअसल नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा निवासी विजय सिंह कोरी लंबे समय से महिला बाल विकास विभाग में काम कर रहे हैं उनके परिवार में पत्नी, दो बेटी और एक लड़का है। बड़ी बेटी पुणे में जॉब करती है उसकी फरवरी में शादी होने वाली है। वे साल 2021 में ट्रांसफर होकर खुरई आए थे, तब से यहां पदस्थ थे। इनका पूरा परिवार सागर में रहता है। वह खुरई के सरकारी फ्लैट नंबर 204 में अकेले रहते थे। जब कार्यालय में पदस्थ एक कर्मचारी ने उन्हें सुबह कॉल किया तो उन्होंने कॉल रिसाव नहीं किया। कुछ शंका होने पर कर्मचारी और पास में ही रहने वाले सीएमओ राजेश मेहतेले मौके पर पहुंचे तो फ्लैट के दरवाजे खुले हुए थे और वह अचेत अवस्था में बिस्तर पर पड़े हुए थे।
घटना की जानकारी लगते ही परियोजना अधिकारी की पत्नी, लड़के के अलावा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार यशवर्द्धन सिंह सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अस्पताल पहुंची। एसडीएम ने परिजनों से चर्चा करने के बाद उनका पीएम कराया।
खुरई बीएमओ डॉ शेखर श्रीवास्तव ने कहना है कि हृदय गति रूकने की वजह से उनका निधन हुआ है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।