Sagar -कबूला पुल स्टैंड के पास ऑटो और मारूति ईको गाड़ी और चालक फरार, फिर FIR दर्ज
Sagar -कबूला पुल स्टैंड के पास ऑटो और मारूति ईको गाड़ी और चालक फरार, फिर FIR दर्ज
सागर शहर में एक दुर्घटना की खबर सामने आई है, जिसमें एक आटो MP 15 R 2642 और मारूति ईको MP 15 ZE 8661 गाड़ी की टक्कर हो गई। घटना कबूला पुल स्टैंड के पास की है, जहां फरियादी सौरभ गुप्ता अपने आटो को लेकर सबारी के लिए खड़ा था। सौरभ ने बताया कि झासी रोड तरफ से एक सिल्वर रंग की मारूति ईको गाड़ी तेज गति और लापरवाही से चलाई जा रही थी, जिसने उनके आटो में टक्कर मार दी।
इस दुर्घटना में सौरभ के आटो का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद, मारूति ईको गाड़ी का चालक गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के समय, निखिल केशरवानी और अभिनेश केशरवानी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने घटना को देखा। सौरभ ने थाना में रिपोर्ट कराई है और कार्यवाही की मांग की है।