मधुर चौरसिया मामले में आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर,प्रशासन की बड़ी कार्रवाई | sagar tv news |
नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में मधुर हत्याकांड के आरोपी के मकान पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। यह कार्रवाई नगर पालिका की अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत की गई है। आरोपी का नाले पर बना आलीशान मकान ध्वस्त करने की कारवाही की गई। इस कार्रवाई में दो बुलडोजरों और बड़ी संख्या में पुलिस बल का उपयोग किया गया।
गाडरवारा में मधुर चौरसिया हत्याकांड के बाद पुलिस और प्रशासन लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में आज का यह कदम उठाया गया। कार्रवाई के दौरान एसडीएम कलावती, एसडीओपी रत्नेश मिश्रा, गाडरवारा थाना प्रभारी और भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।
दरअसल महज 40 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर दिनदहाड़े चाकू और पत्थर से हत्या कर दी गई थी. इस जघन्य हत्या के बाद गाडरवारा शहर में आक्रोश फैल गया था। पुलिस और प्रशासन लगातार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में आज का यह कदम उठाया गया। भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा। यह कार्रवाई नगर पालिका की अतिक्रमण विरोधी मुहिम के तहत की गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है ।