जंगल में वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों से कहासुनी में 5 वन रक्षक पहुंचे अस्पताल sagar tv news
एमपी के खंडवा के सरमेश्वर के जंगल में वन विभाग की टीम पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया, जिसमें 5 वन रक्षक घायल हो गए। एक वन रक्षक को गंभीर चोटें आईं और उसे बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लाया गया। वन विभाग के अधिकारी संदीप वास्कले ने बताया कि वन विभाग की टीम अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंची थी, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने पत्थरों और गोफन से हमला कर दिया।
हमले में एक वन रक्षक को सिर पर पत्थर लगने से गंभीर चोटें आईं और वह मौके पर ही बेहोश हो गया। वन विभाग के अधिकारियों ने घायल वन रक्षक को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हमला करने वाले अतिक्रमणकारियों की पहचान की जा रही है और जल्दी उन पर कार्रवाई की जाएगी। दरअसल करीब 40 वन विभाग की टीम गई कार्रवाई करने गई थी।
वन विभाग SDO संदीप वास्कले ने बताया कि आज सरमेश्वर के जंगल में वन विभाग के टीम अतिक्रमण पर कार्रवाई करने पहुंची थी लेकिन अचानक कुछ अतिक्रमण करने वाले लोगों ने पत्थरों से गोफन से उन पर हमला कर दिया ।पत्थर लगने से एक वनरक्षक मौके पर ही बेहोश हो गया जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिन अतिक्रमणकारियों ने पत्थरबाजी और गोफन से हमला किया है उनकी पहचान की जा रही है । जल्दी उन पर कार्रवाई की जाएगी।