Sagar-पल्सर से पहुँचे युवक घर में घुसे,पड़ोसियों ने लगाई आवाज और फिर.... | sagar tv news |
सागर जिले में शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। चोरी की वजह से लोग अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे ही बीना के बाहरी क्षेत्र में रहने वाले राकेश सोलंकी ने बताया कि परिवार के सभी लोग 10 दिसंबर को अपने गांव गए हुए थे, पिता का गंगाजली पूजन का कार्यक्रम था।
यहां कोई नहीं था।रविवार को घर के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने सूचना दी कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद गांव से आज घर पहुंचा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घर से एक अंगूठी, कानों के झुमके, पायलें सहित अन्य आभूषण और नगदी चोरी हुई है। उन्होंने बताया कि चोरी की सूचना पुलिस को दी है।