ASI के बेटे सहित दो आरोपियों से 207 लीटर अवैध शराब जब्त,पुलिस की बड़ी कार्रवाई | sagar tv news |
एमपी के छतरपुर में बड़ामलहरा पुलिस अनुभाग गुलगंज से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने अवैध शराब से लदी एक बुलेरो वाहन सहित शराब तस्करी में लिप्त ए एस आई रमेश सिंह के बेटे शिवादित्य बुन्देला उर्फ राजा जी और चालक प्रह्लाद पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 23 पेटी यानी 207 लीटर अवैध शराब जब्त की है, जो कि बुलेरो जीप में लदी हुई थी।
इस मामले में एक आरोपी भरत राजा मौके से फरार हो गया है। गुलगंज थाना प्रभारी गुरुदत्त शेष ने बताया कि यह गिरफ्तारी एस पी अगम जेन के निर्देशन और एस डी ओ पी रोहित अलावा के मार्गदर्शन में हुई है। पुलिस ने रात्रि में पेट्रोलिंग के दौरान यह कार्रवाई की है। एसडीओपी रोहित अलावा ने बताया की रात्रि पेट्रोलिंग के दौरान 23 पेटी, यानी 207 लीटर अवैध शराब से लदी बुलेरो वाहन को जब्त किया गया है।
इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें छतरपुर में पदस्थ एएसआई रमेश सिंह का बेटा शिवादित्य बुंदेला उर्फ राजा जी और वाहन चालक प्रह्लाद पटेल शामिल हैं।
तीसरा आरोपी भरत राजा मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है। एसपी अगम जैन के निर्देशन और मेरे मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। अवैध गतिविधियों में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कोई भी हो।