सागर विधायक के घर पर कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए 11 कुंडीय यज्ञ और भंडारे का आयोजन | SAGAR TV NEWS

 

 

कार्तिक महीने में व्रत करने वाली महिलाए हर साल की तरह इस साल भी सागर विधायक शैलेंद्र जैन के निवास पर पहुंची। जहां पर सभी महिलाओ ने भगवान की पूजा अर्चना किया और भंडारे में भोजन प्रसादी ग्रहण की। इसके पहले कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए 11 कुंडीय यज्ञ किया गया। इस यज्ञ में विधायक शैलेंद्र जैन और उनकी पत्नी अनु जैन ने विधि विधान के साथ हवन किया। मंत्रौच्चार के साथ पूजा पाठ करने विद्वान् पंडित बुलवाये गए थे। व्रत धारी महिलाओ को व्रत खोलने उनके लिए एक पंडाल ही के नीचे व्यवस्था की गई थी। इन महिलाओं को पूरे श्रद्धा भाव से खुद विधायक और उनकी पत्नी ने महिलाओं को खाना परोसा। इस कार्यक्रम को आयोजित कराने वाली अनु जैन ने बताया कि एक शुद्ध हुआ जिसमे एक बंद कमरे में हवन किया गया था। और 30 दिन तक उसमें किसी प्रकार के कोई वायरस नहीं मिले। इसलिए यज्ञ भी किया गया। तो नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा हमारी धर्मपत्नी हर वर्ष महीनें भर कार्तिक का व्रत करने वाली महिलाओं के लिए हर साल इस तरह का कार्यक्रम आयोजन करती है।वहीं कोरोना काल की वजह से इस बार व्रत धारी महिलाओं के हाथ सैनेटाईज करवाए जा रहे थे। और जो महिलाएं मास्क भूल गई थी उनके लिए मास्क उपलब्ध कराये गए।


By - SAGAR TV NEWS
02-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.