Sagar-गौरव दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज
Sagar-गौरव दिवस पर CM डॉ. मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां तेज
सागर के गौरव दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री माननीय डा मोहन यादव एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री माननीय पुष्कर धामी के आगमन को लेकर विधायक शैलेन्द्र कुमार जैन ने तैयारी बैठक ली। इस बैठक में भाजपा पदाधिकारियों, पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।विधायक जैन ने बताया कि यह हम सभी के लिए गौरव की बात है कि 23 दिसंबर को दो माननीय मुख्यमंत्री हमारे मध्य होंगे। उन्होंने कहा कि हम उनका बुंदेली परंपरा से स्वागत करेंगे और वे लोकार्पण के उपरांत चकराघाट पर गंगा आरती में सम्मिलित होंगे और तालाब में दीपदान करेंगे।
इस कार्यक्रम में सागर के गौरव के रूप में उन विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा, जो प्रदेश, देश और दुनिया में सागर का नाम रोशन कर रहे हैं। इसके अलावा, सभी पार्षद अपने अपने वार्ड में पीले चावल देकर लोगों को आमंत्रित करेंगे और कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आव्हान करेंगे। दरअसल 23 दिसंबर को दो दो माननीय मुख्यमंत्री हमारे मध्य होंगे हम उनका बुंदेली परंपरा से स्वागत करें,वे लोकार्पण के उपरांत चकराघाट पर गंगा आरती में सम्मिलित होंगे और तालाब में दीपदान करेंगे,उन्होंने कहा कि यह आयोजन पूरे सागर वासियों का आयोजन है
जिसमें हम सभी दिल से सम्मिलित हो और तालाब में आटे से बने हुए दीपक से दीपदान कर इस आयोजन में सहभागिता करें,इस कार्यक्रम में हम सागर के गौरव के रूप में उन विभूतियों को सम्मानित करेंगे, जो प्रदेश देश और दुनिया में सागर का नाम रोशन कर रहे हैं,इसके अतिरिक्त सभी पार्षद अपने अपने वार्ड में पीले चावल देकर लोगों को आमंत्रित करें ओर कार्यंरम में सम्मिलित होने हेतु आव्हान करें,उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी गण पार्टी स्तर पर भी बैठक कर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को संपर्क कर आमंत्रित करें