सागर-मकरोनिया में राहुल गांधी का पुत-ला द-हन, बीजेपी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन
सागर के मकरोनिया में संसद में बीजेपी सांसद के साथ हुई धक्का-मुक्की की घटना के विरोध में मकरोनिया के भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा रोष प्रकट किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व मकरोनिया के नवागत मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी ने किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला जलाकर इस घटना पर अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सांसद के साथ किया गया दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ है
और इसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंकित तिवारी ने कहा, "राहुल गांधी का यह व्यवहार न केवल संसद की गरिमा के खिलाफ है, बल्कि यह लोकतंत्र की परंपराओं पर भी आघात है। भाजपा इसे हर स्तर पर चुनौती देगी।" इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर ऐसी घटनाएं दोबारा हुईं, तो वे और बड़ा आंदोलन करेंगे।