सागर-खुरई में आयोजित कैरियर मार्गदर्शन सत्र ने छात्रों को सफलता के रास्ते दिखाए || SAGAR TV 24X7 ||
सागर के खुरई के शासकीय पंडित के सी शर्मा उत्कृष्ट विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से नियुक्त मास्टर ट्रेनर अंजना कुर्मी ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के छात्र छात्राओं को विषयों कैरियर चयन करने वाले महत्वपूर्ण बिंदुओं पर परामर्श दिया। इस अवसर पर प्राचार्य रविकांत असाटी ने कहा सभी चाहते हैं कि उनका एक अच्छा और निश्चित कैरियर हों जो आज कल जिंदगी की बड़ी चुनौती हैं।
सभी छात्र-छात्राओं को अपने आने वाले कैरियर को गंभीरता से लेना चाहिए। मुख्य विषय चुनते समय ध्यान रखना चाहिए। नोडल अधिकारी डॉ विनोद राय ने कहा कि कैरियर मार्गदर्शन का उद्देश्य आप सभी छात्र छात्राओं को ऐसे कैरियर विकल्प चयन में मदद करना है जो आपके कौशल विकास , रुचियों, और मूल्यों पर आधारित हों।
कैरियर मार्गदर्शन ज्ञान बुद्धि और अनुभव को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाने की धारणा पर आधारित है। कैरियर मार्गदर्शन प्रभारी जी पटवा ने भी कैरियर मार्गदर्शन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्राचार्य रविकांत असाटी, अशोक पाराशर, आर एस ठाकुर, जी पी चौरसिया सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।