सागर-गौरव दिवस में दो दो मुख्यमंत्री होंगे शामिल,तारीख बदलाव पर क्या बोले विधायक | sagar tv news |
सागर में दो साल बाद गौरव दिवस मनाया जा रहा हैं, लेकिन तारीख में बदलाव होने की वजह से यह काफी चर्चाओं में है, क्योंकि 2022 में जब गौरव दिवस की शुरुवात हुई थी तब 26 नवंबर पर डॉ. हरीसिंह गौर की जयंती पर हुआ था, तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उस समय जनसमूह के समक्ष आम सहमति से यह घोषणा की थी कि अब से सागर का स्थापना दिवस यानी गौरव दिवस हर वर्ष इसी तारीख को मनाया जाएगा।
पिछले साल विधानसभा चुनाव थे इसलिए आयोजन नहीं हुआ, अब इसे 26 नवंबर से करीब एक महीने बाद मनाया जा रहा है, इसको लेकर नगर विधायक शैलेंद्र जैन ने जबाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को नवंबर के महीने में आना था, गौरव दिवस हम लोग गौर साहब के जन्मदिवस पर मनाते आए हैं,
लेकिन उस समय मुख्यमंत्री जर्मनी और इंग्लैंड के दौरे पर थी उन्होंने वादा किया था कि हम दिसंबर के महीने में आएंगे इसी वर्ष आएंगे मैं उनका हृदय की गहराइयों से सभी सागर वीडियो की तरफ से धन्यवाद देते की दिसंबर 2024 में ही उनका आगमन हो रहा है तालाब को लेकर दिल से खुशी हो रही है
वही उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का जब भी सागर आगमन होता है तो बहुत शुभ होता है बहुत कुछ देकर जाते हैं हम लोग अपेक्षा नहीं करना चाहते क्योंकि उन्होंने हम लोगों को अपेक्षा से ज्यादा दिया है लेकिन जब भी आएंगे कुछ ना कुछ देकर जाएंगे इस समय इतना जरूर चाहता हूं डॉक्टर गौर साहब बहुत बड़े विधि वेदता थे इसलिए विधि के क्षेत्र में कुछ सौगात देकर जाएं यह हम सब की अपेक्षाहै