Sagar- पुलिस ने बाइक चोर को किया गिरफ्तार, चार बाईकें जब्त
सागर जिले के खुरई शहरी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से चार चोरी की बाइक बरामद की हैं।
थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने बताया कि माखन ठाकुर और उदित नामदेव ने शहरी थाने में अपनी बाइकों के चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू की और संदेह के आधार पर हरिदास उर्फ हरलाल अहिरवार (23), निवासी बरोदिया नौनागिर को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में चार बाइक चोरी करना स्वीकार किया।
पुलिस ने आरोपित से चार बाइकों की बरामदगी की। इनमें से एक बाइक एमपी 15 एमक्यू 0954 की कीमत 40 हजार, एमपी 15 जे 9426 की कीमत 25 हजार, एमपी 04 व्हीएम 6674 की कीमत 50 हजार और एमपी 40 एमडी 7783 की कीमत 50 हजार रुपए बताई गई।
इसमें दो बाइक्स खुरई से, एक राहतगढ़ और एक विदिशा जिले से चोरी की गई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।