5 हजार की रिश्वत लेते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.पी. सिंह लोकायुक्त के हत्थे चढ़े
5 हजार की रिश्वत लेते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.पी. सिंह लोकायुक्त के हत्थे चढ़े
एमपी के नरसिंहपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आशीष प्रकाश सिंह को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। यह रिश्वत करेली में पदस्थ महिला डॉक्टर अपूर्वा श्रीवास्तव की सैलरी और छुट्टियों को मंजूरी देने के बदले मांगी गई थी।
लोकायुक्त की टीम के अनुसार, रिश्वत की मांग डॉ. ए.पी. सिंह के निर्देश पर की गई थी। रकम का लेन-देन कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से हुआ, जिस कारण महिला कंप्यूटर ऑपरेटर को भी इस मामले में सहआरोपी बनाया गया है। गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त टीम मामले की आगे जांच कर रही है। इस घटना ने जिले में सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।