बिजली टावर टूटा, 2 भाइयों समेत 5 लोगों के साथ हुई बड़ी अनहोनी अब नहीं पहुंच पाएंगे घर

 

बिजली टावर टू-टा, 2 भाइयों समेत 5 लोगों के साथ हुई बड़ी अनहोनी अब नहीं पहुंच पाएंगे घर

 

 

 

एमपी के सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के ग्राम पटेहरा में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। 132 केवी हाई टेंशन टावर खड़ा करते समय टावर अचानक बीच से टूट गया, जिससे उस पर काम कर रहे 9 मजदूर लगभग 70 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौके पर ही जान चली गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को प्राइवेट वाहन के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर नैकिन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर कर दिया गया।

 

 

 

घायल मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है। इस हादसे में मारे गए और घायल मजदूर मध्य प्रदेश के निवासी नहीं थे। वे पश्चिम बंगाल से सीधी जिले में काम करने के लिए आए थे। मृतकों में दो सगे भाई शामिल हैं, जो पिछले तीन वर्षों से मध्य प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में मजदूरी कर रहे थे। थाना प्रभारी रामपुर नैकिन, सुधांशु तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में 4 लोगों की जान जा चुकी थी और 5 लोग घायल हैं। हादसे की विस्तृत जांच की जा रही है कि टावर किस वजह से टूटा। इस हादसे से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मृतकों और घायलों के परिवारों को इस दुखद घटना की जानकारी दी जा रही है। हादसे ने सुरक्षा उपायों और निर्माण कार्यों में लापरवाही को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


By - sagar tv news
26-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.