Sagar -5 एकड़ चरनोई भूमि से राजस्व,पुलिस की टीम की मौजदूगी में हटाया गया अतिक्रमण
Sagar -5 एकड़ चरनोई भूमि से राजस्व,पुलिस की टीम की मौजदूगी में हटाया गया अतिक्रमण
सागर जिले के खुरई के घोरट गांव में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व गौ रक्षा संगठन की टीम की मौजदूगी में करीब 5 एकड़ चरनोई भूमि से अतिक्रमण हटाया गया। चरनोई भूमि पर अतिक्रमण कर फसल बोई गई थी। खुरई एसडीएम रवीश श्रीवास्तव के निर्देश पर तहसीलदार यशवर्द्धन सिंह के नेतृत्व में पटवारियों का अमला अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा।
जानकारी के अनुसार खसरा नंबर 615, 616 का रकबा नंबर 0.96 और 0.80 हेक्टेयर सहित कुल 1.76 हेक्टेयर पर सुरेश पिता कम्मोदी विश्वकर्मा का अतिक्रमण था। यहां मसूर की फसल बोई गई थी। मसूर की फसल को ट्रैक्टर से बखर दिया गया। अब इस चरनोई भूमि पर गोवंश के लिए निस्तार की जगह बनाई जाएगी। इस दौरान पटवारी मंजू सौर, शहरी पटवारी राजभान घोषी सहित खुरई शहरी थाने का पुलिस बल के अलावा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व गौ रक्षा संगठन के पदाधिकारी और सदस्य भी पहुंचे थे।
खुरई तहसीलदार यशवर्द्धन सिंह ने बताया कि चरनोई भूमि पर जहां-जहां अतिक्रमण है। उस भूमि को चिन्हित किया गया है। वहां से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। घोरट गांव से 1.76 हेक्टेयर रकबा से अतिक्रमण हटाया गया है।