आखिर ऐसा क्या हुआ था की कोर्ट ने सुनाई प्रेमी-प्रेमिका को उम्रकैद की सजा | sagar tv news |
मध्यप्रदेश में मामले में कोर्ट ने प्रेमी-प्रेमिका को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बालाघाट जिले में वारासिवनी की अदालत ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने पत्नी और प्रेमी को आजीवन कारावास और अलग-अलग धाराओं में 3 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
9 अप्रैल 2017 को दुर्गा प्रसाद ठाकुर की खून से सनी लाश मिली थी। पुलिस ने जब मामले की तहकीकात की तो मालूम चला की शंकर हलमारे और दुर्गा प्रसाद की पत्नी सिंधु ठाकरे के बीच प्रेम संबंध था। इसका पता दुर्गा काे चल गया था।
इस पर उसने आपत्ति जताई तो दोनों ने मिलकर उसे रास्ते से अलग करने का फैसला किया। और 8 अप्रैल को उसकी हत्या कर दी। इन दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में मामले पर सुनवाई ही जहाँ अदालत ने इन दोनों को दोषी करार दिया।