Sagar -पेट्रोल पंप के केबिन में घुसे गाेहरा को पकड़ा, स्कूल से सांप का भी किया सुरक्षित रेस्क्यू

 

Sagar -पेट्रोल पंप के केबिन में घुसे गाेहरा को पकड़ा, स्कूल से सांप का भी किया सुरक्षित रेस्क्यू

 

 

सागर के गढ़पहरा के पास ग्राम कुडारी स्थित पेट्रोल पंप के केबिन में घुसे तीन किलो वजनी गोह (मॉनिटर लिज़र्ड) को सर्प विशेषज्ञ अकिल बाबा ने पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया। विशेषज्ञ ने बताया कि ठंड के कारण यह गोह पहाड़ से उतरकर पेट्रोल पंप के केबिन में आ गया था। पेट्रोल पंप मालिक दो-तीन दिनों से परेशान थे और उन्होंने अकिल बाबा से संपर्क कर मदद मांगी। गुरुवार दोपहर, बाबा ने मौके पर पहुंचकर गोह को पकड़ा। गोह की लंबाई करीब तीन फीट थी।

 

 

वहीं, मोतीनगर थाने के पास स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में बाउंड्रीवाल की पोल में छिपे सांप को देखकर बच्चों और स्टाफ में डर का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर सागर के सर्प विशेषज्ञ बबलू पवार मौके पर पहुंचे और सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। दोनों घटनाओं में जीवों को बिना किसी नुकसान पहुंचाए सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।

 

 

 

विशेषज्ञों ने बताया कि ठंड के मौसम में जीव-जंतु अक्सर गर्म स्थानों की तलाश में रिहायशी इलाकों या भवनों में आ जाते हैं। ऐसे मामलों में घबराने के बजाय विशेषज्ञों से मदद लेनी चाहिए। विशेषज्ञों ने अपील की है कि वन्यजीवों को देख डरने या नुकसान पहुंचाने की बजाय वन विभाग या विशेषज्ञों को तुरंत सूचना दें, ताकि उन्हें सुरक्षित तरीके से उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।


By - sagar tv news
28-Dec-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.