Sagar-स्कूल को निकली छात्रा रास्ते से गायब, 58 दिन बाद 400 km दूर झोपडी में मिली
सागर जिले के गढ़ाकोटा में 58 दिन से लापता छात्रा को पुलिस ने देवास जिले से बरामद किया है, दूसरे गांव का युवक उसे महिला खोसला कर अपने साथ ले गया था पुलिस ने जांच के दौरान लड़की और आरोपी युवक को पकड़ा है, पुलिस ने पास्को एक्ट, अपहरण 64(1),64(m),65(1)BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया है, आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है
मिली जानकारी के अनुसार साढ़े 14 साल की बच्ची 4 नवंबर को रोजाना की तरह स्कूल के लिए निकली थीं जब भाई शाम तक घर नहीं पहुंची फोन किया लेकिन नंबर स्विच ऑफ आ रहा था, तो परिजन परेशान हुए उन्होंने पता किया तो उसका बैग और साइकिल रास्ते में मिले, परिजनों में पहली तलाश किया लेकिन जब बेटी नहीं मिली तो गढ़ाकोटा थाने में गुमसुदगी का मामला दर्ज किया पुलिस ने भी जांच शुरू की लेकिन नंबर बंद होने की वजह से तत्काल सफलता नहीं मिली
लेकिन लड़की के गायब होने की वजह से थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने एक टीम बनाई और किसी केस में लगा दी इस तरह पुलिस जांच करते हुए देवास तक जा पहुंची जहां संदेही युवक रास्ते पर पैदल जाते हुए मिला पुलिस ने उसे पकड़ा और पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल करते हुए अपने किराए के घर में ले गया जहां पर लापता लड़की भी थी फिर दोनों को वहां से गढ़ाकोटा लेकर आए लड़की को परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं, आरोपी युवक राहुल काछी निवासी इमलाई उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था
इसमें ए. एस आई राजकुमार मिश्रा,प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र पांडेय,आरक्षक कृष्ण कुमार,आरक्षक दिलीप दुबे महिला आरक्षक छाया की सराहनीय कार्यवाई रही