Sagar- 60 करोड़ की जमीन दान करने वाले शख्स के बेटों ने कह दी बड़ी बात

 

कोई व्यक्ति जिंदगी भर संघर्ष करके संपत्ति और धन अर्जित करके अपने अंतिम समय में शिक्षा और समाज कल्याण के लिए दान कर दे. आज के वक्त में यह बहुत बड़ा दान है. सागर में राजकुमार जैन करैया वालों ने ऐसा ही कुछ कर दिखाया है. उनका 25 साल पहले लिया गया संकल्प आज 2025 के पहले दिन पूरा हुआ है. जब उन्होंने नगर निगम सीमा के अंदर अपनी बेशकीमती 38 एकड़ जमीन शिक्षातीर्थ और समाज कल्याण के लिए दान कर दी है, जिसकी वर्तमान कीमत 60 करोड़ बताई जा रही है।

 

 

 

राजकुमार जैन करैया वालों ने अपने संकल्प को पूरा करने के लिए ये 38 एकड़ जमीन सन 2000 में खरीदी थी, लेकिन कानूनी दांव-पेंच के कारण जमीन की रजिस्ट्री 2004 में संभव हो सकी. जिस व्यक्ति से जमीन खरीदी गयी, उनके यहां कोई संतान नहीं थी, तो रिश्तेदारों ने जमीन पर दावा पेश कर दिया था. कई भूमाफियाओं ने भी जमीन पर कब्जा करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए, लेकिन राजकुमार जैन आचार्य विद्यासागर के सामने लिए गए संकल्प पर अडिग रहे और लड़ाई लड़ते-लड़ते उन्होंने जमीन को बचाकर रखा और आज उन्होंने जमीन शिक्षा और समाज कल्याण के लिए दान कर दी.

 

 

 

राजकुमार जैन के पुत्र नीलेश जैन कहते हैं कि हमारे पिता द्वारा शिक्षा के लिए जमीन दान की गयी है. उनके फैसले से हमारा सर गर्व से ऊंचा हो गया है. आगे भी इस तरह के कार्यक्रम में हम योगदान देंगे. इस जमीन को लेकर शुरू में कई कठिनाई आयी. कानूनी पेचीदगियां रही, लेकिन ईश्वर का ऐसा आशीर्वाद रहा और सारी समस्याएं और बाधाएं दूर हो गयी. हमारे पिता का प्रयास रहा, लेकिन आशीर्वाद विद्यासागर महाराज का रहा है.


By - sagar tv news
02-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.