रेत मंडी क्षेत्र में 70 से अधिक दुकानों पर चला बुलडोजर,अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई sagar tv news
एमपी के इंदौर के राजेंद्र नगर स्थित रेत मंडी क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए आज सुबह 6:00 बजे नगर निगम की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) की मांग पर नगर निगम ने रिमूवल दस्ते के साथ मिलकर यह अभियान चलाया। 70 से अधिक कच्ची और पक्की दुकानों को हटाया गया।
यह क्षेत्र आईडीए की योजना के तहत आता है, लेकिन वर्षों से इस पर बड़े पैमाने पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। मामला कोर्ट में था, जहां इंदौर विकास प्राधिकरण के पक्ष में निर्णय हुआ। इसके बाद आईडीए ने नगर निगम से अतिक्रमण हटाने की मांग की। निगम उपायुक्त लता अग्रवाल ने बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह इंदौर विकास प्राधिकरण के आग्रह पर की गई।
टीम ने रेत मंडी क्षेत्र में बनी 70 से अधिक दुकानों को हटाने का काम सफलतापूर्वक पूरा किया। इस बार पर्याप्त पुलिस बल तैनात था, जिससे किसी प्रकार की विवाद की स्थिति नहीं बनी। एक सप्ताह पहले रेत मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान टीम पर हमला हुआ था। बजरंगियों ने निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था।
इस बार पुलिस की मौजूदगी से कार्रवाई शांतिपूर्ण रही।इंदौर विकास प्राधिकरण के आग्रह पर यह कार्रवाई की गई है। हमने सुबह 6 बजे रेत मंडी क्षेत्र में बनी 70 से अधिक कच्ची-पक्की दुकानों को हटाया। पर्याप्त पुलिस बल होने से यह मुहिम शांतिपूर्ण तरीके से सफल हुई।