80 हजार के इनामी दस्यु सरगना से पुलिस की मुठभेड़ अपहरणकर्ता को चंगुल से छुड़ाया

 

 

शिवपुरी के गोरा-टीला के जंगल से राजस्थान के एक चरवाहा का बीते दिन अपहरण हुआ था। मुंशीराम रेवाड़ी नाम के इस चरवाहा का अपहरण दस्यु सरगना बैजू गुर्जर ने किया था। जिसके बाद 10 लाख रुपये की फिरौती भी मांगी गई थी। मुंशीराम पाली जिले का रहने वाला है। ये लोग हर साल अपने ऊंट और भेड़ें चराने शिवपुरी के जंगलों में आते हैं। इस खबर के लगते ही एसपी राजेश सिंह चंदेल, कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा पुलिस बल के साथ मुंशीराम की तलाश में जुट गए थे। और काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने एक मुठभेड़ में मुंशीराम को सुरक्षित छुड़ा लिया है। ग्वालियर क्षेत्र के आईजी अविनाश शर्मा का कहना है। कि यह गिरोह 10-11 लोगों का है। इसमें 85 और 80 हज़ार के इनामी डकैत हैं। जिनमें से एक को हिरासत में भी लिया है। यह गिरोह श्योपुर, बमहारी, घाटीगांव और बैराड़ में कई वारदातें कर चुका है। मुठभेड़ के बाद मुंशीराम को सुरक्षित छुड़ा लिया है। उससे 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी। इनसे हथियार भी बरामद किए हैं।


By - Rakesh Bhoj
03-Dec-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.