सागर की बेटी ने तमिलनाडु में गोल्ड मेडल जीत कर रचा इतिहास शहर लौटने पर होगा जोरदार स्वागत
सागर में एक मजदूर की बेटी ने जूनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है दसवीं सब जूनियर राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन तमिलनाडु में 27 दिसंबर से 2 जनवरी तक किया गया था जिसमें सागर जिला मिनी गोल्फ के पांच खिलाड़ियों ने शिरकत की थीं महिला वर्ग में गरिमा यादव ने मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया, सागर की गरिमा यादव ने डबल्स इवेंट में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता है,
इनके पिता अनिरुद्ध यादव किराए से वाटर प्लांट लिए हुए हैं जिसका काम करते हैं उनकी दो बेटियां हैं जिसमें गरिमा बड़ी बेटी है मकरोनिया आनंद नगर निवासी अनिरुद्ध अपनी बेटियों को बेटों की तरह रखते हैं, वही गरिमा यादव अब इवेंट में सागर का नाम रोशन करने के बाद शहर वापस लौट रही हैं परिवार के लोगों ने उनके स्वागत की तैयारी भी कर रखी है
बही बालक वर्ग मैं शौर्यबर्धन जयशेकर एवं सत्यनारायण रैदास ने टीम इवेंट मैं रजत पदक अपने नाम किया सृजन बिल्थरे ने टीम इवेंट मैं रजत पदक अपने नाम किया एवं निशांत आठिया ने टीम इवेंट मैं कांस्य पदक हासिल किया
सागर डिस्ट्रिक्ट मिनी गोल्फ के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश मिनिगोल्फ के सेकेट्री कौशल शिवरे एवं इंडिया मिनी गोल्फ सेकेट्री सूरज जी एवं सागर डिस्ट्रिक्ट मिनिगोल्फ फेडरेशन के सभी सदस्य मिलिंद देवस्कर संजय जैन आरिफ अंसारी विक्रम श्रीवास्तव अनवर खान उमर कुरैशी ने कोच जीशान कुरैशी एवं खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की एवं उज्जवल भविषय की कामना की गरिमा यादव दीपक मेमोरियल स्कूल की 11वी कक्षा की छात्रा है।