Sagar- धार्मिक स्थल मामले में कोतवाली पर दो पक्ष आमने सामने, पुलिस ने मोर्चा संभाला
सागर में बड़ा बाजार स्थित एक धार्मिक स्थल पर शनिवार को तोड़फोड़ कर दी गई। जिसके बाद से दो समाजो के बीच बवाल मचा हुआ है, सोनी समाज और जैन समाज के लोग आमने सामने आ गए है, सोनी समाज के लोग कोतवाली के सामने तो जैन समाज के लोग चकराघाट कॉरिडोर तरफ खड़े है दोनों ही तरफ पुलिस भीड़ को रोके हुए है पुलिस के बरिष्ठ अधिकारी भी पहुंचने की खबर है,
जानकारी अनुसार, आज बड़ा बाजार क्षेत्र में जड़िया गली में स्थित धार्मिक स्थल पर कुछ नकाबपोश युवकों ने पहुंचकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। यह देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने तोड़फोड़ करने वालों को रोका। इसी बात पर विवाद हुआ और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में अनुज जड़िया, बाबू जड़िया घायल हो गए, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। धार्मिक स्थल में तोड़फोड़ की खबर मिलते ही क्षेत्र में तनाव जैसा माहौल हो गया। लोगों की भीड़ लग गई।
उन्होंने थाने के गेट के सामने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। वे दोषियों पर नामजद एफआईआर और सख्त कार्रवाई करने की मांग करने लगे। इस दौरान लोगों ने कोतवाली थाना प्रभारी को भी हटाने की मांग की। खबर लिखे जाने सड़क पर जाम जारी है, जिसकी वजह से कोतवाली से बड़ा बाजार, कोतवाली तीनबत्ती, कोतवाली कॉरिडोर के रास्ते बंद है,