सिंधिया ने माधव उद्यान पहुंच कर जंगल में पर्यटकों को घूमने के लिए दो सफारी जीपें सौंपी
सिंधिया ने माधव राष्ट्रीय उद्यान पहुंच कर जंगल में पर्यटकों को घूमने के लिए दो बोलेरो जीपें उद्यान को दी
एमपी के शिवपुरी में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माधव राष्ट्रीय उद्यान पहुंच कर जंगल में पर्यटकों को घूमने के लिए दो बोलेरो जीपें उद्यान को भेंट की।एक जीप में 9 सैलानी घूम सकते हैं।सिंधिया ने सैलानियों को ऑन लाइन बुकिंग की सुविधा भी हासिल कराई।इससे अब देश में ही नहीं दुनिया में कहीं से भी पार्क में घूमने के लिए बुकिंग कराई जा सकती है। इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि आज अफ्रीका की पूर्ण अर्थव्यवस्था वाइल्ड लाइफ पर्यटन से चल रही है।देश में कॉर्बेट, कान्हा और रणथंभौर नेशनल पार्क से भी स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है।इसलिए अब नकारात्मक सोच रखने की जरूरत नहीं है।