सागर कलेक्टर ने दिए निर्देश ,स्मार्ट सिटी के आईसीसीसी का उपयोग नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने में करें
सागर कलेक्टर संदीप जी आर ने स्मार्ट सिटी के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (आई ट्रिपल सी) का उपयोग आवश्यक निगरानी के साथ-साथ नागरिकों को बेहतर सुविधाएं देने में करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आई ट्रिपल सी के माध्यम से ट्रैफिक मैनेजमेंट, सिटी बस पोजीशन, कचरा गाड़ी मूवमेंट, जिला अस्पताल कैमरा फीड सहित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से भी कैमरा की डायरेक्ट फीडिंग के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आईसीसीसी में इंटीग्रेट विभिन्न विभागों की सार्वजनिक सेवाओं की मॉनिटरिंग व निगरानी व्यवस्था देखी और निर्देश दिये की सभी इंटीग्रेटेड सेवाओं को डेशबोर्ड पर रखें ताकि सिंगल क्लिक में डाटा रिपोर्ट प्राप्त की जा सके।
कलेक्टर ने आईसीसीसी में सिटी बस सेवा, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन वाहन निगरानी, इंटेलिजेंट ट्रेफिक मैनेजमेंट सिस्टम से यातायात निगरानी, सीसीटीवी सर्विलांस सहित आईसीसीसी में एंटीग्रेट जिला अस्पताल के कैमरों से आईसीसीसी में प्राप्त आउटपुट वीडियो फुटेज देखीं और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज के कैमरों को भी आईसीसीसी में इंटीग्रेट करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा की कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करता है तो तत्काल चालान बनना चाहिये। दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाना, तीन सवारी न बिठाना, रेडलाईट पर स्टॉप लाईन के पीछे रुकना, ये सभी यातायात नियम लोगों की सुरक्षा के लिए बनाये गये हैं और इनका सख्ती से पालन हमें सुनिश्चित कराना है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि वर्तमान लोकेशन के अलावा जहाँ भी कैमरों और जंक्शन पर आईटीएमएस सिस्टम लगाने की आवश्यकता है वहाँ कैमरे आदि सिस्टम इंस्टॉल करें और सतत मॉनिटरिंग कर यातायात की दृस्टि से शहर को सुरक्षित व व्यवस्थित बनायें।