सागर-राहतगढ़ पंडित विपिन बिहारी ने मुक्तिधाम भूतेश्वर मंदिर में किया विशाल भजन संध्या का आयोजन
बुंदेलखंड की शान सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी ने सागर जिले के राहतगढ़ नगर के मुक्तिधाम भूतेश्वर मंदिर में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया। यह आयोजन मुक्तिधाम भूतेश्वर समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया था। मुक्तिधाम में पहले से ही रामायण जी का पाठ किया जा रहा था, जहां पहुंचे पंडित विपिन बिहारी ने भजन संध्या के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि तन और मन की गति को कोई समझ नहीं पाया है, एक दिन सबको परमात्मा में लीन हो जाना है।
उन्होंने भजन में गाते हुए कहा, "काल क्या करेगा महाकाल के आगे"। साथ ही एक और भजन में उन्होंने कहा, "जीवन में यह पंचतंत्र से बना शरीर ही सब कुछ नहीं है, परमात्मा के अलावा और कुछ भी नहीं"। उन्होंने एक और भजन में कहा, "जानी नईया राम का गत होने ई तन की ऐसे रुप सलोना रे मिल लें जे हे चार धर के कड़ा लकड़ियां कर लये तैयार"। साथ ही उन्होंने और भजन भी सुनाये, जिन्हें सुनकर लोगों को जीवन में एक नई आश और प्रेरणा मिली। मुक्तिधाम लोगों की भीड़ से खचाखच भरा रहा, यह पहली बार हुआ जब मुक्तिधाम में हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर पंडित विपिन बिहारी की भजन संध्या में शामिल हुए।