घर के एक कमरे को ठंड से बचने के लिए पत्नी जलाया कोयला और पति के साथ हो गई बड़ी अनहोनी sagar tv news
एमपी के सिंगरौली जिले के सिद्धि कला खुर्द गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहां कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से एक व्यक्ति की दम घुटने से जान चली गई, जबकि उसकी पत्नी जिंदगी और जान के बीच संघर्ष कर रही है। यह घटना तब हुई जब लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा और उनकी पत्नी माया कुशवाहा अपने घर के एक कमरे में ठंड से बचने के लिए कोयला जलाकर सो गए थे।
अगली सुबह जब वे नहीं उठे, तो उनके बेटे रमेश ने दरवाजा खटखटाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन जब दरवाजा नहीं खुला, तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया और अंदर देखा तो माता-पिता दोनों बेहोश हालत में पड़े हुए थे। दोनों को तुरंत बैढन निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां लक्ष्मण कुशवाहा को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, जबकि माया देवी की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक, जान की वजह कोयले के जलने के बाद निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस हो सकती है। एक्सपर्ट की माने तो कोयला जलने के बाद कार्बन मोनोऑक्साइड गैस इकट्ठा होती है, जो शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव डालते हुए शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा को कम कर देती है, जिसकी वजह से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन रुक जाता है और इंसान की जान चली जाती है।