Sagar- 47 आवेदन देने पर नहीं हुई सुनवाई तक सड़क पर उतरे हिंदू संगठन, गोचर भूमि के लिए खोला मोर्चा
सागर बीना रोड के जरूआ खेड़ा के पास करीब 2 घंटे से लोग सड़क पर बैठे हुए हैं जिसकी वजह से दोनों तरफ का यातायात रुका है और वाहनों की लंबी कतार लग गई है, यह चक्का जाम हिंदू संगठनों के तत्वाधान में गौ सेवकों के द्वारा किया जा रहा है,
गौ सेवकों की मांग है कि गाय माता को न्याय दिलाना है और उनकी गोचर भूमि से अतिक्रमण को हटवाना है कई दिनों से हम लोग प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से गोचर की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया, गोचर की भूमि पर अतिक्रमण होने की वजह से गाय माता सड़कों पर बैठने को मजबूर है और आए दिन वह एक्सीडेंट का शिकार होती है, सागर जिले में गौ कशी हो रही है गौ माता की हत्याए की जा रही है जिन पर रोक लगाई जाए। चक्का जाम की सूचना मिलने पर जरूर खेड़ा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची है जो लगातार गौसेवकों को समझाइश दे रही है