सागर की बेटी ने MPPSC टॉपर बन रचा इतिहास, ख़ुशी में पूरा मुहल्ला नाच उठा, जानिए सफलता का राज

 

सागर की एक बेटी ने एमपीएससी 2022 परीक्षा में दसवां स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है, मकरोनिया आदर्श नगर निवासी अनुश्री शुक्ला का असिस्टेंट डायरेक्टर फाइनेंस के पद पर सिलेक्शन हुआ है, यह मध्य प्रदेश में एकमात्र सीट थी, रिजल्ट आने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है मोहल्ले वालों ने ढोल नगाड़े बजाकर मिठाई खिलाकर फूल मलाई पहनाकर स्वागत किया, बिटिया की इस खुशी में परिवार के लोग नाच उठे, परिवार का यह दुलार देखकर अनुश्री अपनी खुशी के आंसू नहीं रोक पाई,

 

 

 

अनुश्री शुक्ला अपने अपनी बहन से मोटिवेट होकर स्कूल के समय ही सिविल सर्विस में जाने का रुझान बना लिया था इसके बाद जैसे ही ग्रेजुएशन हुई तो फिर अपने सपने को साकार करने में जुट गई पहली बार 2019 में एमपीपीएससी की परीक्षा दी थी, इसके बाद 2021 2022 2023 में भी उन्होंने प्रयास किया चार प्रयासों में हर बार प्रेलिमियंस और मेंस में सफलता पाई लेकिन कभी परिणाम रुक गया तो कभी फाइनल सिलेक्शन नहीं हो पाया लेकिन 2022 एमपीपीएससी में न सिर्फ उन्होंने इसे क्रैक किया बल्कि मध्य प्रदेश की एकमात्र असिस्टेंट डायरेक्टर फाइनेंस के पद को भी प्राप्त किया है इसके अलावा डिप्टी कलेक्टर के पद पर प्रतीक्षा सूची में दो नंबर पर है

 

 

 

 

अनुश्री शुक्ला ने बताया कि उन्होंने 2 साल दिल्ली में रहकर पहले ias की तैयारी की, इसके बाद इंदौर आ गई थी जहां पर सेल्फ स्टडी की, लेकिन टेस्ट सीरीज कोचिंग से लगातार करती रही, बेरोजना कम से कम 12 घंटे पढ़ाई करती थी उन्होंने बताया कि अगर कोई भी छात्र तैयारी करना चाहता है, तो अपनी शॉर्ट नोट्स बनाएं, खूब राइटिंग की लेकिन हर क्वेश्चन के आंसर में निष्कर्ष जरूर लिखती थी उन्होंने बताया कि अखबार का भी इसमें बहुत महत्व होता है इसलिए न्यूज़ पेपर पढ़ना चाहिए, इसमें अभिव्यक्ति जैसे जो कॉलम होते हैं, उनको पढ़ने से विचार बनते हैं,

 

 

 

अनुश्री ने अपनी स्कूलिंग सेंट जोसेफ से की थी इसके बाद भोपाल की कॉलेज से इलेक्ट्रॉनिक एंड कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की थी इनके वीपी शुक्ला phe विभाग से रिटायर्ड इंजीनियर है, मां अंजली शुक्ला ग्रहणी और भाई अंकित शुक्ला सेंट्रल बैंक में मैनेजर है


By - sagar tv news
20-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.