Sagar-कुत्ते का बदला लेने की ये है पूरी सच्चाई,कार मालिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा sagar tv news
दुनिया में कुत्तों की वफादारी के सैकड़ों किस्से सुने होंगे, लेकिन क्या कभी कुत्ते का बदला कभी देखा-सुना है? सागर में एक कुत्ते द्वारा बदला लेने का मामला सामने आया है। टक्कर मारने वाली एक कार से बदला लेने का उसे खरोंच का बुरा हाल कर दिया, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है,
वही अब इसके बाद कार मालिक प्रहलाद सिंह घोषी ने वीडियो जारी कर इस मामले की पूरी सच्चाई बताई है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जायँगे, उन्होंने बताया कि 17 जनवरी को वे शादी समारोह में शामिल होने दोपहर को अपने घर से निकले थे, इसी दौरान एक टर्न पर गाड़ी को मोड़ते हुए वहां बैठे काले रंग के कुत्ते को कार की टक्कर लग गई।
इसके बाद वह बहुत दूर तक भौंकते हुए कार के पीछे दौड़ता रहा। प्रहलाद ने बताया कि वह रात करीब एक बजे शादी से लौटकर वापस घर पहुंचे और कार को सड़क किनारे पार्क करके सो गए, सुबह उठा तो कार का बुरा हाल था उसके चारो तरफ खरोंच ही खरोंच थी पहले तो सोचा बच्चो ने ये सब किया, लेकिन जब cctv वीडियो खंगाले तो जो दिखा उसे देख तो हैरान रह गया, क्यों की ये वही काले रंग का कुत्ता था जिसे दोपहर में टक्कर लग गई थी
गौरतलब है कि सागर में कुत्ते द्वारा बदला लेने का हैरान कर देने वाला यह पहला मामला सामने आया है।