यमराज और चित्रगुप्त की अनोखी एंट्री,ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों को समझाया गया | sagar tv news |

 

एमपी के बैतूल के शाहपुर की सड़क पर यमराज और चित्रगुप्त की अनोखी एंट्री ने लोगों को चौंका दिया। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के शाहपुर में ट्रैफिक पुलिस ने एक अनोखा अभियान चलाया, जिसमें यमराज और चित्रगुप्त के वेश में कलाकारों ने सड़कों पर घूमकर लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।

 

 

इस अभियान का मकसद लोगों को यह समझाना था कि ट्रैफिक नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाएं होती हैं और इसका खामियाजा जान गंवाने वाले के परिवार को भुगतना पड़ता है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को समझाया कि हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट न लगाने और यातायात नियमों का पालन न करने से जान जोखिम में पड़ सकती है।

 

 

 

इस अभियान में शाहपुर पुलिस का भी सहयोग था। ट्रैफिक इंचार्ज गजेंद्र केन ने बताया कि इस अभियान का मकसद लोगों को जागरूक करना और उन्हें ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।

 

 

 

 


By - sagar tv news
22-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.