Sagar- शनिचरी में दो युवकों में हुई कहा सुनी से बिगड़ी बात, चार थानों के पुलिस बल ने संभाला मोर्चा
सागर शहर के संवेदनशील शनिचरी इलाके में बुधवार रात दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार शुक्रवारी निवासी युवक ने समुदाय विशेष के एक युवक से अभद्रता कर दी। गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया। एक पक्ष से लोग लाठी लेकर आए तो दूसरे पक्ष से भी भीड़ जमा होने लगी। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने लाठियों से वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर शहर के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस लाइन से बल बुलाया गया। पुलिस जवान शनिचरी नंदकिशोर होटल से लेकर पूरे इलाके में तैनात कर दिए गए हैं। रात में ही पूरे इलाके में पुलिस बल ने गस्त की, निरीक्षक मनीष सिंघल ने बताया कि दो पक्षों में विवाद हुआ था। पुलिस बल तैनात है। स्थिति नियंत्रण में है।