Sagar- अकेली सो रही थी महिला, आधी रात में घर में घुसे आरोपी, फिर कर दी बड़ी अनहोनी
सागर के विनायका थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के मर्डर का सनसनीखेज खेज मामला सामने आया है, थाना क्षेत्र के रोडा गांव में 75 साल की महिला का पत्थर से सिर कुचल कर निर्मम घटना को अंजाम दिया गया है, जैसे ही यह खबर फैली तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया, कुछ ना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची, मामले की गंभीरता को देखते हुए सागर से एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया, जहां घटना स्थल पर बारीकी से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए है,
और फिर पास गए तो देखते ही होश उड़ गए, जहां पर महिला की डेड बॉडी थी कुछ ही दूरी पर पलंग पर बिस्तर था, सर में चोट के निशान है, यह घटना रात में 2 से 3:00 के बीच होने का अनुमान लगाया जा रहा है, इस मर्डर को किसने और क्यों किया है इसके पता नहीं चल पाया है लेकिन मामले में किसी गांव के ही व्यक्ति के शामिल होने का संदेह बना हुआ है।
बंडा एसडीओपी शिखा सोनी ने बताया की एक महिला के साथ घटना होने की योजना मिली थी जो प्रथम दृष्टि मर्डर का मामला प्रतीत हो रहा है पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम कराया है और इसकी जांच शुरू की गई है जल्द ही आरोपियों तक पहुंच कर मामले का खुलासा किया जाएगा