नरसंहार से दहल गया इलाका, जो सामने आया सड़क पर बिछाते गए, गांव में पुलिस तैनात
जबलपुर जिले के टिमरी गांव में ऐसा नरसंहार हुआ जिसने सुना उसकी रूह काँप गई, पाटन थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 4 लोगों की सड़क पर मर्डर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि, दो परिवारों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते ये सनसनीखेज कांड हुआ हैं। एक परिवार के हमलावरों ने डंडे, चाकू और फरसे से हमला कर घटना को अंजाम दिया , हमले में एक युवक बुरी तरह घायल भी हुआ है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए भेजा गया है। इसमें अनिकेत दुबे, गुंजन पाठक, चंदन पाठक, समीर दुबे नाम के एक ही परिवार के सदस्यों की मौत हुई है।
घटना की जानकारी लगते ही पाटन पुलिस और अनूसार, पुलिस चौकी की टीम के साथ-साथ जिले के आला अधिकारी मौके पर हैं। वहीं, मौके पर पाटन विधायक अजय बिश्नोई, कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी संपत उपाध्याय भी पहुंच गए हैं। इधर, घटना के बाद लोगों में भी आक्रोश फूट पड़ा है। लोगों ने सड़क जाम कर दी है। वहीं, वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने अलग अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।