Sagar-अतिक्रमण अमला को देखते ही हाथ ठेला वालों ने लगाई दौड़े,अब तक डेढ़ दर्जन ठेले जब्त किए
सागर के कटरा बाजार में अस्थाई रूप से लगने वाले हाथ ठेलों की वजह से रोजाना जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। यह समस्या पहले भी कई बार सामने आ चुकी है, और इसे नियंत्रित करने के लिए नगर निगम की टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। नगर निगम का अतिक्रमण दल कटरा बाजार पहुंचा और सड़कों पर अव्यवस्थित रूप से खड़े हाथ ठेलों पर कार्रवाई की। इस दौरान, नगर निगम की टीम ने हाथ ठेले वालों को सख्त निर्देश दिए कि वे सड़कों पर दुकान न लगाएं अन्यथा हाथ ठेलों को जप्त किया जाएगा।
नगर निगम की टीम ने इस बार एक हाथ ठेला जप्त किया और दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि भविष्य में इस तरह की अव्यवस्था जारी रहती है तो कठोर कदम उठाए जाएंगे। जनवरी महीने में अब तक लगभग डेढ़ दर्जन हाथ ठेलों को जप्त किया जा चुका है। जिन पर जुर्माना भी लगाया गया है अतिक्रमण अमले के द्वारा समझाया कि सड़क पर दुकान लगाना न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करता है, बल्कि पैदल चलने वालों और वाहनों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है।
कटरा बाजार में यह कार्रवाई ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए की जा रही है, क्योंकि सड़कों पर अव्यवस्थित ठेले लगने के कारण रोजाना जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। नगर निगम की टीम द्वारा यह लगातार कार्रवाई जारी रखी जाएगी,