Sagar- गणेश भक्ति में रमे गोपाल भार्गव का गढ़ाकोटा में ऐतिहासिक कार्य, हजारो लोग हुए शामिल

 

Sagar- गणेश भक्ति में रमे गोपाल भार्गव का गढ़ाकोटा में ऐतिहासिक कार्य, हजारो लोग हुए शामिल

 

 

सागर जिले के गढाकोटा ऐतिहासिक गणेश मंदिर में अष्टविनायक स्वरूपों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्स्व चल रहा है, इसके आयोजक पंडित गोपाल भार्गव है पूरे विधि विधान रीति रिवाज से यह कार्यक्रम चल रहा है, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह प्रदेश का दूसरा मंदिर होगा जहां एक साथ अष्टविनायक स्वरूपों के दर्शन होंगे, गुरुवार को पहले आठों प्रतिमाओं का शाह्स्त्र धारा अभिषेक किया गया, फिर भवन नगर भ्रमण पर निकले, इसके लिएसुनार नदी के तट से अष्टविनायक स्वरूपों की प्रतिमाओं को अलग अलग रथों पर विराजमान कर नगर के प्रमुख मार्गों से अखाड़े झांकियां के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

 

 


भव्य शोभा यात्रा गणेश मंदिर पीपल घाट से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड,मुख्य बस स्टैंड,घंटाघर चौराहा,वकौली तिराहा,रुई बाजार,अस्पताल चौराहा,गुंजोरा तिराहा,ठकुराइन मंदिर,चौधरी जैन मंदिर,बजाजी मैदान,अस्पताल चौराहा,टॉकीज चौराहा एवं पुराना बस स्टैंड से होते हुए वापस गणेश मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में भक्त जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। युवाओं के हाथ में भगवा ध्वज लहरा रहा था। जगह-जगह पर इस भव्य शोभा यात्रा का स्वागत एवं भगवान का पूजन किया गया। मुख्य बाजार स्थित सराफा में शोभायात्रा का श्री देव द्वारकाधीश सराफा मंदिर के चरण सेवकों द्वारा स्वागत किया गया।

 

 

 

शोभायात्रा में भस्म लगाए भगवान शिव की वेशभूषा में युवाओं ने डमरू के साथ नृत्य कर रहे थे। मुख्य यजमान पं. गोपाल भार्गव एवं रेखा भार्गव है।
पं.भार्गव ने बताया कि‌ मयूरेश्वर गणपति,सिध्दि विनायक गणपति,बल्लालेश्वर गणपति,वरदविनायक गणपति, चिंतामणि गणपति,गिरिजात्मज गणपति,विघ्नेशवर गणपति, महागणपति की स्थापना की गढाकोटा के गणेश मंदिर में की जा रही है। जहां एक ही जगह पर भगवान गणेश के अष्ट विनायक स्वरूप के दर्शन होंगे।


By - sagar tv news
30-Jan-2025

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
MP :जबलपुर सेना के प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो खींचते पकड़ाए 2 युवक,आर्मी इंटेलिजेंस ने पुलिस को सौपा
by sagarttvnews, 10-May-2025
MP दमोह : बांदकपुर में जागेश्वरनाथ लोक का निर्माण, महाकाल लोक की तर्ज पर, CM के भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू
by sagarttvnews, 10-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.