Sagar- गणेश भक्ति में रमे गोपाल भार्गव का गढ़ाकोटा में ऐतिहासिक कार्य, हजारो लोग हुए शामिल
Sagar- गणेश भक्ति में रमे गोपाल भार्गव का गढ़ाकोटा में ऐतिहासिक कार्य, हजारो लोग हुए शामिल
सागर जिले के गढाकोटा ऐतिहासिक गणेश मंदिर में अष्टविनायक स्वरूपों की प्राण प्रतिष्ठा महोत्स्व चल रहा है, इसके आयोजक पंडित गोपाल भार्गव है पूरे विधि विधान रीति रिवाज से यह कार्यक्रम चल रहा है, मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह प्रदेश का दूसरा मंदिर होगा जहां एक साथ अष्टविनायक स्वरूपों के दर्शन होंगे, गुरुवार को पहले आठों प्रतिमाओं का शाह्स्त्र धारा अभिषेक किया गया, फिर भवन नगर भ्रमण पर निकले, इसके लिएसुनार नदी के तट से अष्टविनायक स्वरूपों की प्रतिमाओं को अलग अलग रथों पर विराजमान कर नगर के प्रमुख मार्गों से अखाड़े झांकियां के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
भव्य शोभा यात्रा गणेश मंदिर पीपल घाट से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड,मुख्य बस स्टैंड,घंटाघर चौराहा,वकौली तिराहा,रुई बाजार,अस्पताल चौराहा,गुंजोरा तिराहा,ठकुराइन मंदिर,चौधरी जैन मंदिर,बजाजी मैदान,अस्पताल चौराहा,टॉकीज चौराहा एवं पुराना बस स्टैंड से होते हुए वापस गणेश मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में भक्त जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। युवाओं के हाथ में भगवा ध्वज लहरा रहा था। जगह-जगह पर इस भव्य शोभा यात्रा का स्वागत एवं भगवान का पूजन किया गया। मुख्य बाजार स्थित सराफा में शोभायात्रा का श्री देव द्वारकाधीश सराफा मंदिर के चरण सेवकों द्वारा स्वागत किया गया।
शोभायात्रा में भस्म लगाए भगवान शिव की वेशभूषा में युवाओं ने डमरू के साथ नृत्य कर रहे थे। मुख्य यजमान पं. गोपाल भार्गव एवं रेखा भार्गव है। पं.भार्गव ने बताया कि मयूरेश्वर गणपति,सिध्दि विनायक गणपति,बल्लालेश्वर गणपति,वरदविनायक गणपति, चिंतामणि गणपति,गिरिजात्मज गणपति,विघ्नेशवर गणपति, महागणपति की स्थापना की गढाकोटा के गणेश मंदिर में की जा रही है। जहां एक ही जगह पर भगवान गणेश के अष्ट विनायक स्वरूप के दर्शन होंगे।